चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। इसके बाद संक्रमण दर 0.82 प्रतिशत पर पहुंच गई। उधर, सात दिन की अवधि पूरी होने पर नौ मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 76 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1464 लोगों की जांच की, जिनमें से पांच पुरुष और सात महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। सेक्टर-15 और 29 से 2-2 मरीज मिले जबकि सेक्टर-20, 26, 37, 39, 44, 38 वेस्ट, मौलीजागरां और रामदरबार से एक- एक मरीज मिले। भर्ती मरीजों की संख्या चार है।