चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 143 हो गई है। वहीं, संक्रमण दर 3.51 प्रतिशत पर पहुंच गई है। विभाग ने 24 घंटे में 342 लोगों की जांच की। इनमें 6 पुरुष व 6 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सात दिन की अवधि पूरी करने पर 11 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। पीजीआई समेत शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 11 हो गई है। सभी मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं। ब्यूरो