मनीमाजरा। विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाली एक इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले दो लोगों के खिलाफ मौली जागरां थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। इस मामले में मौली जागरां विकास नगर की रहने वाली महिला गुड्डी ने पुलिस को शुक्रवार को शिकायत दी थी कि उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर मनकंवल प्रीत सिंह और शमशेर संधू ने 12 लाख रुपये ठग लिए हैं। मौली जागरां थाना प्रभारी हरिओम शर्मा ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को शिकायत के तुरंत बाद मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।