चंडीगढ़। खराब मौसम और कोहरे के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से मंगलवार को अपने निर्धारित समय से 5.15 घंटे देरी से उड़ानों का संचालन शुरू हो सका। इस वजह से 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 31 ने देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आरसहाय ने बताया कि सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर के करीब थी, जिस वजह से सुबह की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
ये उड़ानें रहीं रद्द
6ई2177 दिल्ली, 6ई867 हैदराबाद, 6ई5261 मुंबई, यू.के.668 दिल्ली, 6ई6394 पटना, 6ई2195 दिल्ली, 6ई614 गोवा, 6ई7461 जयपुर,-6ई2159 दिल्ली, 6ई242 पुणे, 6ई7742 जयपुर, 6ई7404 जयपुर की उड़ानें रद्द रहीं।
ये रहीं लेट
दोपहर 12 बजे मौसम साफ होने के बाद उड़ानों का आवागमन शुरू हुआ। इसके तहत आठ उड़ानें निर्धारित समय से 2-2 घंटे लेट रहीं, जबकि 23 उड़ानें 30 से 45 मिनट लेट रहीं।