चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में बुधवार दोपहर 12 बजे से 11वीं की काउंसलिंग शुरू होगी। काउंसलिंग 12 अक्तूबर शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा। इस बार विद्यार्थियों की स्कूल बदलने की अर्जी नहीं ली जाएगी। सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करवाना है, जिन्हें दाखिला नहीं मिला है।