फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर 11वीं के छात्र की मौत

Sun, 14 Sep 2014 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक 16 साल के बच्चे की मौत हो गई। ये हादसा कालोनी नंबर-4 के नजदीक ट्रैक पर सुबह करीब सवा 9 बजे हुआ। कालोनी नंबर-4 निवासी रमन कुमार खेलने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


ट्रैक पार करते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गया। रमन सेक्टर-28 के सरकारी मॉडल स्कूल में 11वीं का छात्र था। जिस समय ये हादसा हुआ तब घर के सभी सदस्य सत्संग के लिए गए हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 पंचकूला स्थित जनरल अस्पताल में भेज दिया।

पंचकूला से मिला लावारिस शव
जीआरपी को पंचकूला सेक्टर-19 रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को एक लावारिस शव मिला। शव पुरुष का था, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष थी। उसकी मौत ट्रेन से कटकर हुई।
विज्ञापन


व्यक्ति ने क्रीम कलर की पूरी बाजू की शर्ट और ग्रे रंग की जींस पहन रखी थी। चेहरे पर हल्की दाढ़ी और कद करीब 5 फीट 9 इंच था। जीआरपी ने शव को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें