फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जुलाई से चंडीगढ़ के 40 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी 11वीं की दाखिला प्रक्रिया, कर लें तैयारी

Tue, 14 Jul 2020 11:47 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूल में दाखिला प्रक्रिया - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सोमवार को शहर के 40 सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले की घोषणा कर दी। 21 जुलाई से शहर के 40 सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मंगलवार से वेबसाइट www.chdeducation.gov.in और www.nielit.gov.in/chandigarh पर ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस देख सकते हैं। बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सोमवार को बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन


हालांकि अभी सीबीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आना बाकी है। शिक्षा विभाग ने ग्याहरवीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और स्किल कोर्सेज इन चार स्ट्रीम में दाखिले के लिए घोषणा की। इस बार इन चारों स्ट्रीम में शहर के स्कूलों में लगभग 12 हजार 500 सीटें हैं। इनके लिए देशभर से कोई भी इच्छुक विद्यार्थी अप्लाई कर सकता है। विद्यार्थियों दाखिले की पूरी डिटेल प्रॉस्पेक्टस में देख सकते हैं। 30 जुलाई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख है।

20 सरकारी स्कूलों में बनाई हेल्प डेस्क
शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने, स्कैन डाक्यूमेंट्स अटैच करने आदि संबंधी विद्यार्थियों की मदद के लिए 20 सरकारी स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाई है। इन हेल्प डेस्क के नंबर प्रॉस्पेक्टस में दिए गए हैं। विद्यार्थियों को पास के स्कूल जाने से पहले जारी किए नंबर पर कॉल करके टाइम स्लॉट बुक करना पड़ेगा। ये हेल्पडेस्क स्कूल वर्किंग दिनों में सुबह 9 से लेकर दोपहर 1 बजे तक चालू रहेंगे।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क के लिए यहां संपर्क करें
जीजीएमएसएसएस- 20 बी, जीएमएसएसएस-21, जीएमएसएसएस-26, जीएमएसएसएस-27, जीएमएसएसएस-33, जीएमएसएसएस-40, जीएमएसएसएस-44, जीएमएसएसएस-45, जीएमएसएसएस- एमएचसी, जीएसएसएस - मनीमाजरा टाउन, जीएमएचएस-24, जीएचएस- 38 बी, जीएमएचएस-41 बी, जीएमएचएस-42, जीएचएस-47, जीएचएस-53, जीएमएचएस- धनास आरसी -2, जीएमएचएस- मनीमाजरा, जीएमएचएस- करसन, जीएमएचएस- मनीमाजरा पॉकेट -1 शामिल हैं।

ध्यान रखने योग्य मुख्य तारीखें
1. 14 जुलाई से वेबसाइट www.chdeducation.gov.in और www.nielit.gov.in/chandigarh पर ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस देख सकते हैं।
2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म और डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी 21 जुलाई से 30 जुलाई तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
3. 7 अगस्त सुबह 11 बजे ऑनलाइन प्रोविशनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
4. विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर 7 अगस्त 11.05 से लेकर 8 अगस्त दोपहर 1 बजे तक अपनी शिकायत ई-मेल कर सकते हैं।
5. चयनित विद्यार्थी के स्कूल और स्ट्रीम की लिस्ट 13 अगस्त को 11 बजे ऑनलाइन जारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें