फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकारी स्कूलों के 11767 बच्चों का दाखिला पहले होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को 11वीं कक्षा की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। दसवीं में सरकारी स्कूलों से पास हुए 11767 बच्चों का दाखिला पहले किया जाएगा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान एनआईओएस का 10वीं का परिणाम न आने के चलते शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया। विभाग की 85-15 प्रतिशत आरक्षण नीति के तहत चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों से पास हुए और अन्य बच्चाें की मेरिट सूची को अलग से बनाया जाना है। इसके तहत 85 प्रतिशत सीटों पर पहले सरकारी स्कूलों से पाए हुए बच्चों का दाखिला किया जाएगा। अन्य बोर्ड और नीजि स्कूलों से पास हुए बच्चों का दाखिला एनआईओएस के परिणाम आने के बाद किया जाएगा। एनआईओएस के विद्यार्थियों को परिणाम आने के बाद पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए दो-तीन दिन का समय दिया जाएगा और 15 प्रतिशत सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के बच्चों का दाखिला कार्यक्रम

कॉमन मेरिट लिस्ट डिस्प्ले -16 जून दोपहर 12 बजे
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवाने का दिन -16 और 17 जून
आपत्ति पर सुनवाई -18 से 20 जून
डिस्प्ले ऑफ अलॉटमेंट लिस्ट स्कूल और स्ट्रीम -27 जून दोपहर 12 बजे
दस्तावेत सत्यापन -28 से 30 जून
कक्षाएं शुरू होने का समय -एक जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें