चंडीगढ़। शहर में रविवार को कोरोना के 11 मरीज मिले जिससे संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत रहा। वहीं, सात दिन की अवधि पूरी करने पर 19 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 86 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 652 लोगों की जांच की जिनमें से सात पुरुष और चार महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं अब तक 1181 मरीजों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 9 व वेंटिलेटर पर तीन मरीज भर्ती हैं।