फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विभागों में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए 11 सीवीओ नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने नियुक्ति के आदेश किए जारी, भ्रष्टाचार के स्रोतों को पहचान कर उसे खत्म करना मुख्य कार्य होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए सरकार ने 11 मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) की नियुक्ति की है। यह विभाग के विजिलेंस विंग के प्रमुख होंगे और विंग से जुड़े मामलों पर प्रशासनिक सचिव/विभागाध्यक्ष के विशेष सहायक/सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। सीवीओ के पदों पर प्रतिनियुक्ति व अनुबंध के आधार पर सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि सीवीओ का मुख्य कार्य संभावित भ्रष्टाचार के स्थानों और स्रोतों की पहचान कर उसे खत्म करना है। सीवीओ भ्रष्टाचार से संबंधित खुफिया जानकारी एकत्र करने, हितधारकों को संवेदनशील बनाने और भ्रष्ट प्रथाओं के खिलाफ जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य भी देखेंगे। इसके अलावा जांच और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के साथ ही संबंधित अनुशासनात्मक प्राधिकारी के विचार के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करना भी उनके कार्य में शामिल होगा। सीवीओ के कार्य में संबंधित विभाग की जांच व औचक निरीक्षण भी शामिल होगा। साथ ही, अभियोजन स्वीकृति मामलों की कड़ी निगरानी, सतर्कता रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक मामलों की निगरानी, रिपोर्टों की सावधानीपूर्वक जांच करने के साथ-साथ निरीक्षण रिपोर्ट, शिकायतों और आरोपों की समीक्षा भी वे करेंगे। इसके अलावा, सीवीओ वार्षिक आधार पर विशेष रूप से जनवरी में संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों की सूची (ऑफिसर्स ऑफ डाउटफुल इंटीग्रिटी) की सूची को तैयार करेंगे।
साथ ही, सीवीओ पर विभाग के अंदर संवेदनशील पदों की पहचान और कर्मचारियों का समय-समय पर रोटेशन की प्रक्रिया, वार्षिक संपत्ति रिटर्न की जांच और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें की जांच व आगामी कार्रवाई की जिम्मेदारी भी होगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने पिछले साल ही सीवीओ की भर्ती की घोषणा की थी। इसके लिए एक छह सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें बनाया गया है सीवीओ

हरियाणा सरकार के मुताबिक मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर नियुक्त सेवारत अधिकारियों में दीपक बुरा, जिला अटॉर्नी (डीए) एचआरडी, हरियाणा सिविल सचिवालय, दिनेश राठी, एसई सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग व कृष्ण कुमार, संयुक्त निदेशक, तकनीकी शिक्षा शामिल हैं। सेवानिवृत्त अधिकारियों में जरनैल सिंह बोपाराय, ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत्त), भारतीय वायु सेना, महावीर सिंह, जीएम-सह-सीवीओ (सेवानिवृत्त), एचएसआईआईडीसी, राजेंद्र कुमार मलिक, महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त), एचएजी, शशि कांत शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (सेवानिवृत्त), अभियोजन, रामेश्वर मेहरा, अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त (सेवानिवृत्त), संजीव कुमार जैन, डीए (सेवानिवृत्त), अभियोजन विभाग, सतीश कुमार जैन, एचसीएस (सेवानिवृत्त) और अशोक कुमार शर्मा, आईएएस (सेवानिवृत्त), एमडी, एचएसडब्ल्यूसी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें