फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक दवा खरीदने का झांसा देकर 11.85 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति से आयुर्वेदिक दवा की खरीद का झांसा देकर 11 लाख 85 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवधेश नाम के एक व्यक्ति ने उसे अपने झांसे में लेकर रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह धनास की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान नंबर-3223/1 में रहते हैं। आरोप है कि अवधेश ने उनसे 10 से 21 जनवरी तक आयुर्वेदिक दवा खरीदने के लिए 11 लाख 85 हजार रुपये ले लिए। अब वह सामान मांगने पर आनाकानी कर रहा है। वहीं रुपये वापस मांगने पर उसने देने से मना कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें