फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथलाः 10वीं के छात्र की मौत हो गई, तो सदमे में प्रिंसिपल ने भी दम तोड़ा, जानिए मामला

Tue, 27 Nov 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
dead body - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एक हादसा हुआ और 10वीं के छात्र की जान चली गई, तो इस सदमे में प्रिंसिपल ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला पंजाब के कपूरथला का है। गांव तलवंडी महिमा के एक प्राइवेट स्कूल की बस जग्गू शाह के डेरे के पास घर की दीवार के किनारे से टकरा गई। इससे 10वीं कक्षा के विद्यार्थी की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उक्त गली काफी तंग थी और विद्यार्थी बस के दरवाजे पर खड़ा। उसका मुंह बाहर निकला हुआ था। खस्ताहाल सड़क होने के कारण छात्र का सिर दीवार के किनारे से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। बस ड्राइवर विद्यार्थी को सिविल अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मौत हार्ट अटैक से हुई

विद्यार्थी की मौत की खबर सुनते ही स्कूल प्रिंसिपल की हालत खराब हो गई। उसे सिविल अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने स्कूल के बस ड्राइवर और प्रिंसिपल पर मामला दर्ज कर लिया है।

थाना सिटी एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि गांव तलवंडी महिमा के किड्स हैवन पब्लिक स्कूल में शिवम पुत्र राम शरण निवासी औजला फाटक 10वीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल से छुट्टी के बाद वह स्कूल की बस से वापस घर जा रहा था। बस जग्गू शाह डेरे के पास तंग गली से आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें