माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 106 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें मनीमाजरा, रामदरबार, खुड्डा लाहौरा, हल्लोमाजरा, डड्डूमाजरा, धनास, सेक्टर-48, 49, 50, 51, 52, सेक्टर-27, 28, 29 आदि सेक्टरों के रहने वाले हैं। सेक्टर-38 में 7 और सेक्टर-48 में 12 मरीज मिले हैं। वहीं, स्वस्थ होने पर 85 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक कोरोना से 270 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17157 पॉजिटिव मिले हैं।