लालड़ू। पुलिस स्टेशन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। दुकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी दुकान पुलिस थाने के निकट पंचायती दुकानों में पंजाब इलेक्ट्रिकल के नाम से स्थित है। शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। जब शनिवार सुबह दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। राजेन्द्र के अनुसार, दुकान में रखे तीन जनरेटर की मोटरें, सात अन्य मोटरें, रिपेयर के लिए आए 25 पंखें, 50- 60 किलो तांबे की तार और एक जनरेटर की बैटरी दुकान से गायब थी। सीसीटीवी कैमरे में पता चला कि महिला समेत तीन चोर थ्री व्हीलर में सवार होकर आए और सामान चोरी कर ले गए।