फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्क्वायर में बनेगा 100 फुट ऊंचा अशोक चक्र

Thu, 28 Aug 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद द्वारा शहर के बीचों-बीच बनाए जा रहे सिटी स्क्वायर में 100 फुट ऊंचा अशोक चक्र बनाया जाएगा। परिषद द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए परियोजना पर काम शुरू किया है। इसे 31 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। पुराने बस अड्डे की जगह पर निर्मित हो रहे सिटी स्क्वायर में सभी बैंक एक जगह पर खुलेंगे।
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने बताया कि सुरजेवाला ने सिटी स्क्वायर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। इसमें अब चहारदीवारी बनाने का कार्य, पेपर ब्लाक, हॉर्टिकल्चर का कार्य तथा बिजली का कार्य चल रहा है। सभी कार्यों को 31 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

सिटी स्क्वायर में मध्य में लगभग 100 फुट के अशोक चक्र का निर्माण किया जाएगा। इसे बनाने के लिए एक दिल्ली की फर्म को आर्डर दिया गया है। अशोक चक्र का कार्य भी 31 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें