फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 मई से पीयू के इंटरनेशनल हॉस्टल में शुरू हो जाएगा 100 बेड का अस्पताल : बदनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को शहर के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशासक ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में आर्मी की मदद से 100 बेड का अस्पताल बन रहा है, जो पांच मई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासक ने आदेश दिया कि मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ाई जाए, ताकि कोविड के बढ़ते मरीजों को बेड के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. जसबिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-48 के अस्पताल में 100 सामान्य बेड व 21 ऑक्सीजन बेड नए लगाए हैं। जीएमसीएच-32 में ऑक्सीजन के पहले 155 बेड उपलब्ध थे, जिनकी संख्या अब 200 कर दी गई है। जीएमएचएस-16 की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि उनके यहां 200 बेड उपलब्ध हैं और 48 नए सामान्य बेड बढ़ाए गए हैं। इसके बाद कुल बेड की संख्या 248 हो गई है। प्रशासक ने भविष्य के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, वेंटिलेटर इत्यादि की संख्या बढ़ाए जाने पर संतुष्टि जताई। पंजाब राज भवन में हुई बैठक में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, डीजीपी संजय बेनीवाल, स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग, विशेष स्वास्थ्य सचिव एसएस गिल, डीसी मनदीप बराड़, स्वास्थ्य विभाग की निदेशक व अन्य उपस्थित रहे।
कोविड से मरने वालों की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन
प्रशासक ने स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया, जो जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 और सेक्टर-48 के अस्पताल में कोविड से मरने वाले लोगों की विस्तृत जानकारी हासिल करेंगे। इससे मेडिकल ट्रीटमेंट में सुधार करने की गुंजाइश रहेगी। मिनी कोविड केयर सेंटरों को लेकर मिली प्रतिक्रिया पर भी प्रशासक ने संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि संस्थाओं की मदद से 50 बेड का कोविड सेंटर सेक्टर-23 के बाल भवन में स्थापित किया जा चुका है। ऐसा ही एक सेंटर इंदिरा होली-डे होम में स्थापित किया जा रहा है। वीपी सिंह बदनौर ने लोगों को आगाह किया कि वह कोरोना से बचाव के लिए मॉस्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने पुलिस को हिदायत दी कि आने वाले दिनों में कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें