फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षीय दुराचार पीड़ित बच्ची और मां के हुए बयान, जल्द फैसले की उम्मीद बढ़ी

Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
10 वर्षीय दुराचार पीड़ित बच्ची के केस का ट्रायल वीरवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन पीड़ित बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। बच्ची के बयान जहां चाइल्ड विटनेस कोर्ट में दर्ज हुए वहीं, उसकी मां के बयान विशेष अदालत में बंद कमरे में। सूत्रों के अनुसार पीड़ित बच्ची और उसकी मां ने पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए धारा 164 के तहत दिए बयान को सपोर्ट किया है। अदालत ने शुक्रवार के लिए केस की जांच अधिकारी को समन किए हैं। शुक्रवार को उनके बयान दर्ज होंगे। वहीं शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई है। उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को केस की स्टेट्स रिपोर्ट सौंपी जानी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीड़ित बच्ची ने चाइल्ड विटनेस कोर्ट में दिए गवाही के दौरान आरोपी कुल बहादुर को पहचाना और बताया कि अंकल उसे चाकलेट देते थे और उसके बाद उससे गलत काम करते थे। इसके अलावा बच्ची ने यह भी बताया कि आरोपी अक्सर उस समय घर आता था जब घर में माता-पिता नहीं होते थे। वहीं उसने मजिस्ट्रेटी बयान में कही बातें भी अदालत को बताई। वहीं बच्ची की मां के भी वीरवार को अदालत में बयान हुए। महिला अपराध के मामलों की सुनवाई के लिए बनी विशेष अदालत में बंद कमरे में उनके बयान हुए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अदालत को बताया कि बच्ची की एक दिन तबीयत खराब हुई तो वह उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां उसे उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी काउंसलिंग की तो उसके बाद पता चला कि बच्ची से यह घिनौना कृत्य कुल बहादुर ने किया है।

अदालत में पीड़ित बच्ची और मां के बयान के साथ ही उनका क्रास एग्जामिनेशन भी हो गया। वहीं शुक्रवार को केस की जांच अधिकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे। अदालत में केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर चलाया जा रहा है। रोजाना केस की सुनवाई हो रही है। संभवतत्न सितंबर महीने में ही केस में फैसला भी आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें