फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कोहरे के चलते 10 उड़ानें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से रविवार को सुबह के समय आने और जाने वाली 10 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली और पुणे से इंडिगो की उड़ानें रद्द की गईं, वहीं एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली उड़ान भी रद्द रही। चंडीगढ़ से मुंबई, गोवा, लखनऊ, चेन्नई, बंगलूरू और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि विमानन कंपनियां लगातार यात्रियों को अपडेट कर रही हैं ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ानों की स्थिति पहले से चेक कर लें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें