चंडीगढ़। खराब मौसम के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार सुबह की 10 उड़ानें रद्द रहीं जबकि 26 ने देरी से उड़ान भरी। सुबह के समय लगातार कोहरे से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। बुधवार को दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, पुणे, श्रीनगर की 10 उड़ानें रद्द रहीं। वहीं, हैदराबाद, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, मुंबई, गोवा, बंगलूरू, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता की 26 फ्लाइट्स देरी से उड़ीं।