फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेंगू के मिले 10 मरीज, घर व आसपास जमा न होने दें पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। जून में तीन और जुलाई में सात मरीज सामने आ चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या से एक बार फिर मलेरिया विभाग की चिंता बढ़ गई है। बचाव के लिए जागरूकता अभियान के साथ ही जांच और कार्रवाई जारी है। प्रतिदिन विभाग के कर्मचारी शहर के अलग अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर पानी एकत्र करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। विभाग लोगों से पानी एकत्र न करने की अपील कर रहा है। वहीं, मच्छरों से बचाव के लिए विभाग की ओर से लगातार एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है, क्योंकि मच्छरों को पनपने का अवसर देकर ही हम बीमारियों को दावत देते हैं। ऐसे में अगर घर और आसपास के क्षेत्रों में पानी एकत्र न होने दिया जाए तो मच्छर उत्पन्न ही नहीं होंगे।
विज्ञापन

इन इलाकों में डेंगू का खतरा ज्यादा
मौलीजागरां, मनीमाजरा, दड़वा, हल्लोमाजरा, बहलाना, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा अलीशेर, मलोया, कॉलोनी नंबर-4, सेक्टर-25, सेक्टर-27, सेक्टर-22, धनास, सेक्टर-20, सेक्टर-19 और सारंगपुर में डेंगू का खतरा सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हर साल इन क्षेत्रों से डेंगू के सबसे ज्यादा मामले आते हैं।
विज्ञापन

मच्छरों से बचना है तो ये नंबर मिलाएं
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरी किए गए हेल्पलाइन नंबर-76260-02036 पर संपर्क कर सकते हैं।
इनसेट-
यहां हो रही डेंगू जांच
पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22 और सिविल अस्पताल सेक्टर-45
मच्छरों से बचना है तो ये करें
- घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।
- मच्छर अक्सर घरों में पैदा होते हैं। फ्रिज से जो पानी निकलता है, उसमें भी लार्वा बनते हैं।
- बोतल के छोटे से ढक्कन में पानी होने पर भी लार्वा बन सकता है।
- कूलर में इसके पनपने का ज्यादा खतरा रहता हैं। इसलिए हर हफ्ते कूलर का पानी बदलें।
- कूलर का पानी निकालने के बाद उसे सूखने दें। फिर उस में पानी भरें।
- जहां पर पानी रहता है, वहां पर एक बार केरोसिन तेल जरूर डाल दें।
- विंडो एसी के बाहर वाले हिस्से के नीचे पानी टपकने से रोकने के लिए लगी ट्रे को रोज खाली करना न भूलें।
- गमले चाहे घर के भीतर हों या बाहर, इनमें पानी जमा न होने दें। गमलों के नीचे रखी ट्रे भी खाली करना न भूलें।
- छत पर टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें या उलटा करके रखें। पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।
- पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह से खाली करके साफ करने के बाद पानी भरें।
- घर के अंदर सभी जगहों में हफ्ते में एक बार मच्छर नाशक दवाई का छिड़काव जरूर करें।
इनसेट
पिछले पांच वर्षों में जुलाई तक ये थी स्थिति
साल डेंगू के कुल केस
2019 5
2020 2
2021 3
2022 13
2023 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें