माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। दिवाली की खुशियों के बीच पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में अब तक 17 मरीज पटाखों से झुलसने से आए हैं। इनमें 7 मरीज पहले और 10 नए मरीज मंगलवार को रिपोर्ट किए गए। विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल पराशर ने बताया कि 7 मरीजों के हाथ, 3 के चेहरे और 2 के पैर गंभीर रूप से झुलसे हैं। इनमें से कई को ऑर्थोप्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ी। अब तक 5 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है जबकि 5 को हल्की जलन और छोटे घावों के बाद इलाज देकर छुट्टी दे दी गई। वहीं जीएमएसएच-16 की इमरजेंसी में मंगलवार को सुबह 8 बजे से बुधवार की सुबह 8 बजे तक बर्न के 98 मामले पंजीकृत किए गए। इनमें से 4 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर किया गया।