फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले, सवा लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे

Thu, 21 Apr 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से अगले कुछ दिनों में 1 लाख 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। भर्ती पारदर्शी ढंग से होगी। यह बात उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर बादल ने गुरदासपुर में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का शुभारंभ करने के बाद शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह (अशोक चक्कर) के खेल स्टेडियम में करवाए समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए 2 सीमावर्ती जिलों के हर ब्लाक में दो-दो स्किल सेंटर निर्मित किए जाएंगे। इसमें हर वर्ष एक-एक हजार युवाओं को सिखलाई दी जाएगी।

सुखबीर ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है और पंजाब सरकार द्वारा किसानों, गरीबों, व्यापारियों व मजदूरों के लिए पांच लाख रुपये का सेहत बीमा किया गया है। पंजाब सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए फसल बीमा योजना के तहत पचास हजार रुपए का व्याज मुक्त कर्जा देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते सुखबीर बादल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोहिनूर हीरा सिख कौम की विरासत का अटूट हिस्सा है और यह हमारे सभ्याचार की अनमोल निशानी है। कोहिनूर हीरे को पंजाब वापस लाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा और इस संबंधी केंद्र सरकार के साथ भी संपर्क किया जाएगा।

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब भारत का पहला राज्य है, यहां सभी 22 जिला हेडक्वार्टरों पर और 10 सब डिवीजनों में नई तकनीक के साथ आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा तैयार किए गए हैं। पंजाब भारत का पहला राज्य है, यहां ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सभी प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जाएगी। ड्राइविंग टेस्ट ट्रैकों को बनाने के लिए 4433 लाख रुपये खर्च आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें