फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के बयान पर गरम हुई पंजाब की सियासत

Tue, 03 Jun 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के दो सांसदों को नक्सली कहे जाने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर सियासत गरम हो गई है।
विज्ञापन


भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिब्रेशन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य गुरमीत सिंह बख्पतुरा ने कैप्टन पर आरोप लगाया है कि वे आम आदमी पार्टी के सांसदों का नाम सीपीआईएमएल से जोड़कर जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पत्नी परनीत कौर की पराजय के वास्तविक कारणों पर गौर करने की बजाय मार्क्सवाद-लैनिनवाद पर कीचड़ उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा कभी भी आतंकवादी नहीं रही।
विज्ञापन


बल्कि गत चुनाव में भी पार्टी ने 80 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़कर 10 लाख से अधिक वोट हासिल किए। नक्सली या सीपीआईएम-एल से अपने पुराने संबंध के बारे में तो आम आदमी पार्टी के सांसद धर्मवीर गांधी तथा प्रो.साधु सिंह ही बता सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपना ज्ञान जरूर बढ़ाना चाहिए। मार्क्सवाद-लेनिनवाद की विचारधारा अपनाकर दुनिया के करीब 200 देशों में कम्यूनिस्ट पार्टियां जनता का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। रूस व चीन सरीखे देश इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।
विज्ञापन


बख्तपुरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जिस नक्सलवाद शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं, उस शब्द की शुरुआत पश्चिम बंगाल के नकसलबाड़ी से हुई थी। सच्चाई यह है कि शिरोमणि अकाली दल तथा कांग्रेस के नेता पंजाब की जनता की नई सोच से घबरा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें