हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजे मंगलवार शाम तक आ सकते हैं। हालांकि बोर्ड इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहा है। उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि वैसे तो बारहवीं का परिणाम पूर्व घोषित तिथि को ही घोषित किए जाने की पूरी तैयारी है। लेकिन, कुछ दिक्कत आई तो यह एक दिन के लिए टल सकता है। बोर्ड सूत्रों का कहना है कि दसवीं कक्षा के रिजल्ट में तीन से लेकर चार दिन और लग सकते हैं।