फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल परिवहन निगम को मिले 369 चालक, भर्ती परिणाम घोषित

Mon, 15 Feb 2021 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने चालकों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। चार सौ पद भरने के लिए चालकों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। घोषित परिणाम में 369 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 41 पद खाली रह गए हैं। सामान्य श्रेणी के 160, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 51, अनुसूचित जाति के 88, अनुसूचित जनजाति के 18 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 42 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। खाली रहे पद भरने के लिए निगम प्रबंधन अलग से आवेदन आमंत्रित करेगा। कोरोना के चलते यह भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। एक साल बाद निगम को नए चालक मिले हैं। जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बसों में चढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें