फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक में चेक लगा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, क्लीयरेंस के लिए अपनाएं ये तरीका

Sun, 08 Mar 2020 01:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

-सेल्फ चेक अपनाए, अकाउंट पेयी का रोका गया
विज्ञापन
Yes Bank - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार के समय यस बैंक के खाताधारकों का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले 50 हजार रुपये की निकासी का नियम बना, तो अब चेकों की क्लीयरेंस भी रोक दी गई है। शनिवार को औसतन आठ करोड़ रुपये के चेकों का भुगतान रोक दिया गया। 
विज्ञापन

    
बैंक के खाताधारकों का दर्द बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन भी चारों शाखाओं में कतार लगी देखी गई। बैंक के पांच एटीएम पहले ही खाली हो चुके थे। सुबह शाखा खुलने से पूर्व ही ग्राहक बाहर खड़े होने शुरू हो गए। शटर खुलते ही लाइन में लग गए। समय बढ़ने के साथ भीड़ और बढ़ती जा रही थी। बीच बीच में हंगामा भी होता रहा।  

यस बैंक के खाते में करीब 2.5 लाख रुपया जमा है। परिवार में जरूरी खर्चे आने पर मैं अपना ही पैसा नहीं निकाल पा रही हूं। यह नियम जल्द समाप्त होना चाहिए। सीमा अग्रवाल
विज्ञापन


त्योहार का समय है। इस समय पैसों की जरूरत पड़ती है। क्या यह दिन देखने के लिए लोग बैंकों में पैसे डालते हैं। अपने ही पैसे के लिए परेशान होना पड़ रहा है।  शिवा
विज्ञापन

यह हमारे लिए संकट का समय है। ग्राहक अब अपना पैसा बैंक में नहीं, तो कहां रखे। बैंक से लोग इसलिए जुड़ते हैं क्या। इस समय पैसों की सख्त जरूरत है। 
मनीषा

अगर पहले पता होता, तो कभी इस बैंक में पैसा नहीं डालता। अभी कई दिन कतार में लगना पड़ेगा। ग्राहकों को किसी और बैंक से भी पैसा निकालने का विकल्प देना चाहिए। योगेंद्र सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें