फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: विश्व बैंक से श्रीलंका को बड़ी वित्तीय राहत, 700 मिलियन डॉलर की फंडिंग को मंजूरी

Thu, 29 Jun 2023 07:26 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Sri Lanka Crisis: विश्व बैंक ने श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से उबरने और गरीब व कमजोर लोगों को राहत प्रदान करने में मदद करने के लिए 700 मिलियन अमेरिकी डालर के वित्तपोषण को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
world bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व बैंक ने श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से उबरने और गरीब व कमजोर लोगों को राहत प्रदान करने में मदद करने के लिए 700 मिलियन अमेरिकी डालर के वित्तपोषण को मंजूरी दी है। यह मार्च में आईएमएफ सौदे के बाद से सबसे बड़ी वित्त पोषण किस्त है। द्वीप राष्ट्र इस समय इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

देश की अर्थव्यव्यवस्था में 2022 में सात फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। आर्थिक संकट के कारण लोगों ने सड़कों पर व्यापक प्रदर्शन किए थे। इसके चलते श्रीलंका के ताकतवार राजपक्षे परिवार को राजनीति से बाहर होना पड़ा था। 
 

वॉशिंगटन स्थित विश्व बैंक के निदेशक मंडल ने बुधवार श्रीलंका को 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर के वित्तपोषण को मंजूरी दी, ताकि वह अपने मौजूदा आर्थिक संकट से उबर सके और गरीब व कमजोर लोगों को राहत मिल सके। इस राशि में से 500 करोड़ डॉलर बजटीय सहायता और 200 करोड़ डॉलर सामाजिक सुरक्षा के लिए दिए गए हैं।
 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पिछले साल मार्च में 2.9 अरब डॉलर की विस्तारित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया था। यह इसके बाद से सबसे बड़ी वित्तीय राहत है। मार्च में आईएमएफ ने श्रीलंका के लिए तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, ताकि वह आर्थिक संकट से उबर सके और उसे अन्य देशों से भी मदद मिल सके। इस कदम को कोलंबो ने 'ऐतिहासिक मील का पत्थर' के रूप में स्वागत किया था। 
 

श्रीलंका वर्षों के कुप्रबंधन और कोरोना महामारी के कारण विनाशकारी आर्थिक और मानवीय संकट से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विश्व बैंक ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 700 करोड़ डॉलर के वित्तपोषण को मंजूरी दी है ताकि श्रीलंका को मूलभूत सुधारों को लागू करने में मदद मिल सके जो व्यापक आर्थिक स्थिरता और स्थिरता को बहाल करते हैं, गरीबों और कमजोर लोगों पर मौजूदा और भविष्य के झटकों के प्रभाव को कम करते हैं, और एक समावेशी और निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाले सुधार और विकास पथ का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन

जयशंकर ने श्रीलंका के पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडामन से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका के पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडामन से मुलाकात की और विकास साझेदारी पर चर्चा की। दोनों ने आगे सहयोग की संभावनाएं तलाशीं। जयशंकर ने ट्वीट किया, श्रीलंका भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और सागर दृष्टिकोण के केंद्र में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें