वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ने से मई के बाद दिल्ली-एनसीआर बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे व चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों के उपनगरों में मकानों की मांग बढ़ी है। इनमें सबसे ज्यादा दोगुनी तेजी दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिली है।
रियल एस्टेट मंच नोब्रोकर डॉट कॉम के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के रोहिणी में मकानों की मांग 126 फीसदी बढ़ी है। द्वारका में 73 प्रतिशत, वैशाली में 69 प्रतिशत, ओखला व इंदिरापुरम में 53-53 प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद की उम्र में भी मकानों की मांग 12 से 105 प्रतिशत तक बढ़ी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पेशेवरों के बीच से पहले जिन इलाकों में मकानों की मांग नहीं थी। वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ने के बाद वहां मांग तेजी से बढ़ी है। ऑफिस के नजदीक मकान खरीदने के चलन में कमी आई है।