ठंड में गुलजार हुआ गर्म कपड़ों का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
ठंड के तल्ख तेवरों के साथ ही गरम कपड़ों का बाजार भी गरम होने लगा है। सोमवार को लगने वाला बाजार गरीबों के लिए ठंड में सहारा बन गया। बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी को उमड़ पड़े। जिससे बाजार में काफी भीड़ बढ़ गई। यहां तक कि बाजार में जाम के हालत पैदा हो गए, लोगों को निकलना तक दूश्वार हो गया।
कंपकपाती ठंड को देखते हुए लोगों ने इससे बचने के इंतजाम में जुटे हुए हैं। बाजार से जमकर गरम कपड़ों की खरीद हो रही है। गरीबों के लिए शहर में लगने वाला सोमवार बाजार सहारा बन गया। बाजार में जगह जगह गरम वस्त्र विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगाए।
व्यापारी स्वेटर, जर्सी के अलावा गर्म कुर्ता, इनर, पजामी आदि की बिक्री कर रहे हैं। बाजार में 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में गरम वस्त्र बिक्री किए गए। जिससे लोगों ने इनकी जमकर खरीदारी की।