फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकास घटी, जनधन खातों में कैश डिपॉजिट 1000 करोड़ बढ़ा

Mon, 17 Apr 2017 09:14 AM IST
amarujala.com, Presented By: Vikas Jangra
विज्ञापन
जन धन योजना
विज्ञापन
जन धन खातों में अब फिर से रौनक लौटने लगी है। दिसंबर में जनधन खातों से पैसे निकासी का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह अब रुक गया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जन धन खातों में जमा राशि अब बढ़ने लगी है। 

5 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान जन धन खातों में कुल शेष में एक हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। अब यह शेष 63,971.38 करोड़ रुपये हो गया है। 

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 29 मार्च को जन धन खातों में कुल शेष 62,972.42 करोड़ रुपये था। 

बता दें कि इससे पहले 7 दिसंबर को इन खातों में कुल जमा 74,610 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया था। जो कि अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। इसके बाद में इसमें धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें