रिटेल के बाद थोक महंगाई दर मे भी काफी रिटेल के बाद थोक महंगाई दर मे भी काफी गिरावट देखी गई है। शुक्रवार को आए आंकड़ों के मुताबिक मई के मुकाबले जून में थोक महंगाई दर में 1.27 फीसदी की कमी देखी गई। जहां मई में यह दर 2.17 फीसदी थी, वहीं जून में यह केवल 0.9 फीसदी रह गई।
इसका कारण सब्जियों, दालों सहित प्रमुख कमोडिटी में गिरते प्राइस की वजह से है। सब्जियों में केवल टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन दालें, चावल, और अन्य खाने-पीने का सामान सस्ता हो गया है।
मार्च में बढ़ गई थी महंगाई दर
इससे पहले मार्च में देश की थोक महंगाई दर बीते पांच साल में अपने सबसे निचले स्तर पर जा पहुंची है। भारत की थोक मुद्रास्फीति की दर मार्च में घटकर 5.70 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने में 6.55 फीसदी थी।
इससे पहले मंत्रालय ने जनवरी की थोक मूल्य सूचकांक में 5.25 फीसदी से 5.53 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी। फरवरी 2017 के महीने में देश का थोक मूल्य सूचकांक 6.6 फीसदी था, जो कि जनवरी 2017 में 5.25 फीसदी और पिछले साल के इसी महीने के दौरान 0.85 फीसदी था।