फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के मोर्चे से अच्छी खबर, जनवरी में दर्ज हुई 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

Thu, 14 Feb 2019 12:59 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
WPI Rate
विज्ञापन

महंगाई दर में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है। खुदरा महंगाई की दर पिछले 19 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। जनवरी महीने में भी थोक महंगाई (Whole Sale Price Index) के मोर्चे पर राहत की खबर है। दिसंबर के 3.8 फीसद के मुकाबले जनवरी में थोक महंगाई दर कम होकर 2.76 फीसद हो गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जनवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 2.05 फीसद हो चुकी है, जो जून 2017 के बाद सबसे कम है। महंगाई में आई गिरावट की वजह खाने-पीने के सामान की कीमतों में आई कमी और ईंधन के दाम में मामूली बढ़ोतरी का होना माना जा रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक की अगली समीक्षा बैठक अप्रैल में होनी है और माना जा रहा है कि इसमें एक बार फिर से ब्याज दरों में कटौती का तोहफा मिल सकता है। महंगाई के नियंत्रण में होने की वजह से रिजर्व बैंक ने अप्रत्याशित रूप से रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा करते हुए इसे 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें