ब्रिटेन के हाईकोर्ट की कॉमर्शियल कोर्ट की क्वींस बेंच के समक्ष एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, फेडरल बैंक लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्रा. लि. ने याचिका दी थी।
प्रत्यर्पण की कोशिशों को भी मिली मजबूती
62 वर्षीय माल्या ब्रिटेन समेत कई देशों में फर्जीवाड़े और मनी लांड्रिंग के आरोपों के चलते कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहा है। उसके खिलाफ लंदन की एक दूसरी अदालत में प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है। माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद प्रत्यर्पण की कोशिशों को भी मजबूती मिली है।