फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दामों ने रुलायाः टमाटर पहुंचा 80 रुपये प्रति किलो, आलू के दाम में और बढ़ोतरी की आशंका

Fri, 28 Oct 2022 08:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कृषि मंत्रालय ने टमाटर के उत्पादन में चार फीसदी की कमी का अनुमान जताया है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, इस साल टमाटर का उत्पादन 2 करोड़ 3.3 लाख टन रह सकता है जबकि पिछले साल टमाटर का कुल उत्पादन 2 करोड़ 11.8 लाख टन था।
विज्ञापन
टमाटर की कीमतों में उछाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं और रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली सब्जियां बजट से बाहर होती जा रही हैं। सब्जियों की महंगाई से हर कोई परेशान है और टमाटर खास तौर पर महंगा बिक रहा है। इसके अलावा अब आलू के भी महंगा करने की आशंका बढ़ा रही है। इसकी वजह  है कि इस साल टमाटर का उत्पादन चार फीसदी और आलू का उत्पादन पांच प्रतिशत घटने का अनुमान कृषि मंत्रालय ने जताया है।  

विज्ञापन


टमाटर हुआ लाल   
कृषि मंत्रालय ने टमाटर के उत्पादन में चार फीसदी की कमी का अनुमान जताया है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, इस साल टमाटर का उत्पादन 2 करोड़ 3.3 लाख टन रह सकता है जबकि पिछले साल टमाटर का कुल उत्पादन 2 करोड़ 11.8 लाख टन था। ये अनुमान कृषि मंत्रालय की तरफ से बागवानी फसलों के उत्पादन को लेकर जारी किए गए पूर्वानुमान के बाद सामने आया है। टमाटर की महंगाई से लोग पहले से ही परेशान हैं। फिलहाल टमाटर 80 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है। त्योहारों के अलावा अक्तूबर की शुरुआत में हुई बारिश से टमाटर की फसल को नुकसान होने के अलावा अलावा इनकी सप्लाई घटने से कीमत में ये बढ़ोतरी हुई है। 

आलू के दाम बढ़ने की आशंका 
इसी तरह आलू के दाम बढ़ने की आशंका भी बढ़ रही है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक आलू का उत्पादन 2021-22 में 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5 करोड़ 33.9 लाख टन रहने का अनुमान है। जबकि पिछले साल इसका इसका उत्पादन 5 करोड़ 61.7 लाख टन हुआ था। आलू पिछले कुछ महीने से लगातार 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 
विज्ञापन


प्याज का उत्पादन बढ़ सकता है
इस बार प्याज के उत्पादन में भारी इजाफा देखने को मिला है। इस साल प्याज का उत्पादन 3 करोड़ 12.7 लाख टन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल 2 करोड़ 66.4 लाख टन प्याज का उत्पादन हुआ था। इस साल देश में सब्जियों का उत्पादन 20 करोड़ 48.4 लाख टन होने का अनुमान है. ये आंकड़ा पिछले साल के 20 करोड़ 4.5 लाख टन के मुकाबले ज्यादा रहेगा। फलों के उत्पादन की बात करें तो इस साल 10 करोड़ 72.4 लाख टन फलों का उत्पादन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल 10 करोड़ 24.8 लाख टन फलों का उत्पादन हुआ था।  

कृषि मंत्रालयों के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस साल बागवानी फसलों के उत्पादन में 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसे में इनका उत्पादन 34 करोड़ 23.3 लाख टन रह सकता है जबकि पिछले साल ये 33 करोड़ 46 लाख टन था. केन्द्र सरकार हर फसल वर्ष को लेकर अलग-अलग समय पर पूर्वानुमान आंकड़े जारी करती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें