फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के साथ कम हुआ अमेरिका का व्यापार घाटा, अन्य देशों के साथ घाटे में हुई बढ़ोतरी

Fri, 08 Mar 2019 03:07 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा 2018 में करीब सात प्रतिशत कम होकर 21.30 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, अमेरिका का विभिन्न देशों के साथ होने वाले व्यापार का कुल व्यापार घाटा पिछले साल की तुलना में 68.80 अरब डॉलर बढ़कर 621 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा 2017 में 22.90 अरब डॉलर रहा था। ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार माल एवं सेवाओं में अमेरिका का व्यापार घाटा नवंबर के 50.30 अरब डॉलर से बढ़कर दिसंबर में 59.80 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

वर्ष 2018 में माल एवं सेवाओं में अमेरिका का व्यापार घाटा 2017 के 552.30 अरब डॉलर से बढ़कर 621 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान अमेरिका का निर्यात 2017 की तुलना में 148.90 अरब डॉलर बढ़कर 2,500 अरब डॉलर पर और आयात 217.70 अरब डॉलर बढ़कर 3,121 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें