15 दिसंबर से 15 जनवरी होटल उद्योग के लिए पीक टाइम होता है। बवाल का असर होटल व्यापार पर पड़ा है। आगरा में शुक्रवार को इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से पर्यटकों में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पर्यटकों को आगरा भी अब संवेदनशील जगह लग रही है। सुरक्षा की वजह से पर्यटक या तो बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं, या फिर होटलों में फोन करके क्वेरीज कर रहे हैं।
दिल्ली में प्रदर्शन के बाद पड़ा असर
आगरा में विदेशी पर्यटक दिल्ली होकर आगरा आता है। दिल्ली में प्रदर्शन होने पर पर्यटकों ने बुकिंग कैंसिल करना शुरू कर दी। एक हफ्तेके दौरान आगरा में 60 फीसदी से ऊपर बुकिंग कैंसिल हुईं हैं। आज इंटरनेट बंद होने की वजह से पर्यटक फोन करके आगरा के माहौल की जानकारी ले रहे हैं। -राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एण्ड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन आगरा