फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byju: बायजू 2500 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में, मार्च 2023 तक कंपनी को फायदे में लाने की योजना

Wed, 12 Oct 2022 11:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कंपनी नई भागीदारियों के जरिए विदेशों में ब्रांड जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करेगी।
विज्ञापन
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एड-टेक कंपनी बायजू की मार्च 2023 तक फायदे में पहुंचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह अपने व्यय को कम करने की योजना बना रही है। कंपनी की योजना है कि वह अपनी मार्केटिंग और परिचालन लागत को कम करके लाभ की स्थिति में पहुंचे। इसके लिए कंपनी अगले छह महीनों में पांच फीसदी यानी लगभग 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

विज्ञापन


कंपनी की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कंपनी नई भागीदारियों के जरिए विदेशों में ब्रांड जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करेगी। इसके अलावा यह भारत और विदेशी कारोबार के लिए 10,000 शिक्षकों की भर्ती भी करेगी।

गोकुलनाथ ने बताया कि हमने पूरे भारत में महत्वपूर्ण ब्रांड जागरूकता पैदा की है। अब हमारी मार्च 2023 तक लाभ की स्थिति में पहुंचने की योजना है। इसके लिए हमने एक प्लान तैयार किया है। योजना के तहत मार्कटिंग बजट को कम से कम किया जाएगा। खर्चों की प्राथमिकता तय की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह नई योजना हमें दक्षता बढ़ाने, बेकार चीजों से बचने में मदद करेगी। हमारा हाइब्रिड शिक्षण मॉडल ‘ट्यूशन केंद्र’ और हमारा ‘ऑनलाइन शिक्षण मॉडल’ जो बायजू की कक्षाएं या हमारा ‘लर्निंग एप’ है। हमने 10,000 शिक्षकों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें