वर्तमान समय में भारतीय ग्राहक ही बैंकिंग का राजा है। जहां एक ओर महंगाई की मार पड़ रही है, वहीं ब्याज दरों में भी लगातार कटौती से ग्राहक बैंकों से दूर हो रहे हैं और अन्य जगह पर निवेश का विकल्प चुन रहे हैं।
इन हालातों में नए बैंक ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में ज्यादा ब्याज देकर लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बैंकों की ये महरबानी कितने दिनों तक चलती है ये देखना होगा। न्यू पेमेंट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 7.25% ब्याज दे रहे हैं।
RBI ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, कर्ज नहीं होगा सस्ता
ये दर वर्तमान में अन्य बैंकों द्वारा दी जा रही दर से लगभग तीन सौ गुना ज्यादा है। बाजार जानकार इस ऑफर को एपेटाईजर के तौर पर देख रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कम समय के लिए किया जाता है।
जल्द ही ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। उज्जीवन बैंक के सीईओ समिट घोष का मानना है कि सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल लोग ट्रांजेक्शन के लिए करते हैं और उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता की सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज मिल रहा है।