फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश के नामचीन फिल्मी सितारे, जो हो गए थे एक समय में दिवालिया

Sat, 02 Jun 2018 01:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फिल्मी सितारों का नाम सुनकर दो ही बातें सामने आती हैं और वो हैं पैसा व शोहरत। लेकिन हिंदी फ्लिम उद्योग में कुछ ऐसे भी नामचीन सितारे थे, जिन्होंने पैसा कमाने के बाद जल्दी ही उसे गवां भी दिया। ऐसा होने से वो दिवालिया भी घोषित हो गए थे। हालांकि कई सितारे ऐसे भी थे, जिन्होंने समय रहते अपनी खोई हुई जमा-पूंजी को वापस पा लिया।  
Trending Videos
विज्ञापन

मेरा नाम जोकर के वक्त राज कपूर को लगा था झटका

2 of 7
सदी के शोमैन के नाम से मश्हूर राजकपूर फिल्म मेरा नाम जोकर बनाने के बाद दिवालिया हो गए थे। राजकपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इससे पहले भी राजकपूर को बॉबी व संगम फिल्म के वक्त भी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

दिवालिया हो गई थी अमिताभ बच्चन की कंपनी

3 of 7
भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल को 1990 के दशक में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन करना काफी भारी पड़ गया था। इसके बाद कंपनी ने कई फिल्मों का भी निर्माण किया, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। उनकी कंपनी पर 93 करोड़ रुपये की देनदारी हो गई थी, जिसे वो चुका नहीं पाए। इसके बाद बैंकों ने उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया। हालात इतने खराब हुए कि बच्चन को प्रतीक्षा नामक अपने बंगले को गिरवी रखना पड़ा था। बाद में अमिताभ ने टीवी सीरीज कौन बनेगा करोड़पति से अपना पुराना मुकाम हासिल किया। 

बच्चों की जिद से शाहरूख खान हो गए थे कंगाल

4 of 7
अपने बच्चों की जिद के चलते और उनके सपनों को पूरा करने के लिए बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मश्हूर शाहरूख खान भी एक समय में कंगाल हो गए थे। शाहरूख ने रा.वन को बनाया था, जिसमें उनकी जेब खाली हो गई। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं जिससे उन्हें पैसों की तंगी हो गई थी। शाहरूख ने बाद में कहा कि वो फिल्म बनाना उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता का कर्ज देने के लिए जैकी ने बेचे थे कई फ्लैट

5 of 7
जैकी श्राफ बॉलिवुड के बड़े सितारों में से एक हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह कंगाल हो गए थे। दरअसल उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाल से कर्ज लिया था जिसे वह सालों बाद भी नहीं चुका पाए। जिसके बाद साजिद ने अपने पैसे वसूलने के लिए कानून का सहारा लिया। फिर वर्ष 2008 में जैकी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था। बाद में अभिनेता सलमान खान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए मामले का निपटारा किया। जैकी को इस कर्ज से निपटने के लिए कई फ्लैट भी बेच दिए थे।
विज्ञापन

जुए की लत से कंगाल हो गए थे भारत भूषण

6 of 7
बैजू वावरा फिल्म के गाने ओ दुनिया के रखवाले से रातों रात स्टार बने भारत भूषण भी दिवालिया घोषित हो गए थे। नूतन, मधुबाला और मीना कुमारी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम करने वाले इस अभिनेता को जुए की बुरी आदत थी। वह जुए में अपनी दौलत हारते चले गए जिसके बाद उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने महने में खत्म होती है प्रक्रिया

7 of 7
दिवालिया कानून के प्रावधानों के मुताबिक दिवालिया प्रक्रिया शुरू होने के छह महीने के अंदर ही इसे खत्म करना होता है। यदि किसी वजह से यह 180 दिन में पूरी नहीं हो पाती तो विशेष परिस्थितियों में 90 दिन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें