फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में वापस लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद

Wed, 20 May 2020 07:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहा, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल देखी गई। बंबई शेयर बाजार 622 अंक उछलकर 30,818.61 अंक पर बंद हुआ। खास बात यहां यह है कि वैश्विक बाजारों में जारी सुस्ती के बावजूद शेयर बाजार में तेजी देखी गई। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से घरेलू बाजार में मजबूती आई।
विज्ञापन


तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 622.44 अंक की बढ़त के साथ 30,818.61 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में 2.06 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 187.45 अंक की तेजी के साथ 9,066.55 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान  निफ्टी में 2.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

एचडीएफसी में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई। इसके शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की तेजी आई। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एल एंड टी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा में भी तेजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें