फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ानें सामान्य होते ही खत्म होगी हवाई किराये की न्यूनतम व अधिकतम सीमा

Thu, 04 Feb 2021 10:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Air India
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते देश की विमानन कंपनियों के लिए लागू की गई हवाई किराए की न्यूनतम व अधिकतम सीमा उड़ानें सामान्य होते ही खत्म कर दी जाएगी। लॉकडाउन के बाद मई से देश में उड़ानें फिर शुरू की गई हैं। 80 फीसदी उड़ानें बहाल हो गई हैं, लेकिन इनका उपयोग 60 से 65 फीसदी ही हो रहा है। 

विज्ञापन


नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक सवाल के जवाब में खरोला ने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय यात्रियों की संख्या पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा, ‘‘किराया दायरा कोई स्थायी व्यवस्था नहीं बनने जा रही है।

सचिव ने कहा कि उड़ानों का परिचालन कोविड-19 पूर्व स्तर के 80 प्रतिशत क्षमता पर हो रहा है। इस 80 प्रतिशत में उपयोग 60 से 65 प्रतिशत ही है। खरोला ने कहा जैसे ही परिचालन सामान्य स्तर पर आता है, कीमत दायरा (अधिकतम और न्यूनतम सीमा) समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


‘लॉकडाउन’ के बाद विमान परिचालन मई में शुरू हुआ था। उस समय नागर विमानन मंत्रालय ने किराये की सीमा तय कर दी थी।  इसके बाद नवंबर में किराये पर सीमा की अवधि 24 फरवरी तक बढ़ा दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें