फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ला के लिए 'कोरोना काल' मुनाफे वाला साल, 2020 में कमाए 721 मिलियन डॉलर

Thu, 28 Jan 2021 06:09 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Tesla car - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दुनिया की जानीमानी इलेक्ट्रिक निर्माता कंपनी टेस्ला ने बुधवार को अपने पहले वार्षिक लाभ की सुचना दी है। लेकिन एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी द्वारा चौथी तिमाही में कम आय के बाद शेयरों में गिरावट आई।

विज्ञापन


कोरोना वायरस ने टेस्ला के उत्पादन और डिलीवरी को प्रभावित किया बावजूद इसके कंपनी ने 2020 में 721 मिलियन डॉलर का मुनाफा दर्ज किया है। जहां टेस्ला ने साल 2019 में 862 मिलियन डॉलर के नुकसान की सूचना दी थी। वहीं टेस्ला का राजस्व 28 फीसदी बढ़कर 2020 में 31.5 बिलियन हो गया है।

टेस्ला ने कहा कि 2020 कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष था, लेकिन 2021 और ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। कंपनी अपने चीन के कारखाने में उत्पादन बढ़ाएगी साथ ही जर्मनी और टेक्सास राज्य में निर्मित होने वाले नए संयंत्रों में पहले उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


चौथी तिमाही में, कंपनी ने 270 मिलियन डॉलर का मुनाफा दर्ज किया जो कि साल भर पहले की तुलना में 157 फीसदी ज्यादा है। कंपनी ने बिक्री या लाभ के लिए विस्तृत 2021 पूर्वानुमान पेश नहीं किए।

टेस्ला ने इस साल वाहन डिलीवरी में 50 फीसदी औसत वृद्धि की उम्मीद की है। साथ ही कहा कंपनी के तेजी से बढ़ने की संभावना है जो हम 2021 में होने की उम्मीद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें