कोरोना महामारी के भय से अन्य राज्यों की सराफा मंडियां लगभग बंद हैं। इससे आगरा के सराफा कारोबारियों का झटका लगा है। उनका लगभग 100 करोड़ रुपये का माल अटक गया है। ये ऐसे समय में हुआ है, जब कारोबार धीरे-धीरे खुल रहे हैं।
आगरा से बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों में चांदी की पायल और अन्य सामान जाता है। प्रमुख खपत वाले महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, ओडीशा, बंगाल के अलावा उप्र में बनारस, बरेली आदि शामिल हैं।
कारोबारियों का कहना है कि कोरोना के भय के चलते कुछ मंडियां बंद हो गई हैं, तो बंदी की कुछ कगार पर हैं। इसका नुकसान आगरा के कारोबार को उठाना पड़ रहा है। जो माल तैयार किया था, वह जा नहीं पाया है।
- 800 चांदी कारोबारी है आगरा में
- 2000 हजार करोड़ रुपये का है टर्नओवर