फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकोमो विवादः समाधान के बाद आरकॉम में हो सकता है टाटा टेलिसर्विस का विलय

Tue, 28 Feb 2017 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डोकोमो के साथ विवाद सुलझने के पश्चात टाटा टेलिसर्विस का अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इन्फोकॉम में विलय हो सकता है। गौरतलब है कि टाटा संस और जापानी फर्म डोकोमो कोर्ट के बाहर अपने विवाद को आज निपटा सकते हैं।
विज्ञापन


अगर विवाद का सही ढंग से निपटारा हो गया तो फिर दोनों का संयुक्त उपक्रम टाटा-डोकोमो अलग हो जाएंगे। इसके बाद डोकोमो भारत से अपना टेलिकॉम व्यापार पूरी तरह से समेट सकती है, जिसकी बात कंपनी पहले से कह रही थी।

जियो से टक्कर लेने के लिए हो सकता है विलय

जियो से टक्कर लेने के लिए भारतीय टेलिकॉम कंपनियां कई नए नए ऑफर लेकर के आ रही है। इससे कई कंपनियों की वित्तीय हालत पर भी बुरा असर पड़ा है। अभी हाल ही में एयरटेल ने अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए फ्री रोमिंग की घोषणा की है।
विज्ञापन


आर-कॉम के मालिक अनिल अंबानी ने खुद से टाटा संस के नए चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से बात की है और कहा है कि जियो से लड़ने के लिए हमें साथ आना चाहिए। 
 
विज्ञापन

आरकॉम कर चुकी है इस कंपनी का विलय 

टाटा अभी जीएसएम और सीडीएमए प्लेटफॉर्म पर अपनी सर्विस मुहैया कराती है, जैसे की आर-कॉम अभी कर रही है। हालांकि टाटा अपनी जीएसएम सर्विस डोकोमो के साथ मिलकर पूरे देश में मुहैया करा रही है।

सीडीएमए प्लेटफॉर्म पर टाटा इंडिकॉम के नाम से कुछ गिने-चुने सर्किल में अपनी सर्विस मुहैया करा रही है। अगर टाटा आरकॉम में अपना विलय करती है तो यह वोडाफोन-आइडिया, जियो, एयरटेल के बाद चौथी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन जाएगी। 

विवाद में है एयरसेल के साथ आरकॉम की डील

आरकॉम फिलहाल एमटीएस का विलय कर चुकी है और एयरसेल के साथ डील होना अभी बाकी है। एयरसेल के साथ कंपनी सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद डील करेगी। अभी सुप्रीम कोर्ट में स्पेक्ट्रम खरीददारी को लेकर के एयरसेल विवादों में है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर एयरसेल के मालिक टी आनंदा कृष्णनन अदालत में उपस्थित नहीं होते हैं, तो कंपनी के द्वारा लिए गए स्पेक्ट्रम को नीलाम कर देगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें