फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#GSTImpact: टाटा मोटर्स, रॉयल एनफील्ड, महिंद्रा ने घटाए गाड़ियों के दाम, ये है नई प्राइस लिस्ट

Wed, 05 Jul 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के लागू हो जाने के बाद से ऑटोमोबाइल सेक्टर में काम कर रही कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में कमी करने की घोषणा कर रही हैं। अभी तक मारूति, टीवीएस, होंडा मोटर्स जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपने कई मॉडल की कीमतों में कमी या फिर इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और टाटा मोटर्स, रॉयल एनफील्ड और महिंद्रा ने अपने वाहनों की कीमतों में कमी करने की घोषणा कर दी है। आइये एक नजर डालते हैं इन कंपनियों द्वारा घोषित की गई नई प्राइस लिस्ट के बारे में 

रॉयल एनफील्ड ने घटाए अपने इन मॉडल के दाम

- फोटो : demo
बुलेट बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में जीएसटी लागू होने के बाद कई मॉडलों की कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी द्वारा मार्केट में बेची जा रही 350सीसी से नीचे के मॉडल के प्राइस में कमी कर दी है, वहीं इससे ज्यादा सीसी वाली बुलेट के प्राइस काफी बढ़ गए हैं।

बेस मॉडल के प्राइस में 1661 रूपए से लेकर 2211 रुपए तक की कमी की गई है जबकि कुछ की कीमतें 301 रुपए से लेकर 2717 रुपए बढ़ गई हैं। कंपनी के सबसे लोकप्रिय मॉडल बुलेट 350 की कीमत 1661 रुपए घटकर 126264 रुपए रह गई है।

बुलेट इलेक्ट्रा का दाम 2211 कम होकर 141670 रुपए रह गया है। क्लासिक 350 और थंडर बर्ड 350 की कीमत क्रमश: 2015 और 2165 रुपए कम हुई है।

हिमालयन वेरिएंट हुआ महंगा

कंपनी की फेमस बाइक्स में शुमार हिमालयन का दाम 2717 रुपए से बढ़कर 184154 रुपए हो गया है। कन्टिनेंटल जी.टी. की कीमत 301 रुपए बढ़कर 231637 रुपए हो गई है।

क्लासिक 500, बुलेट 500 और थंडर बर्ड के दाम में क्रमश: 1490, 1169 तथा 1359 रुपए की बढ़ौतरी हुई है। क्लासिक डेजर्ड स्ट्रॉम और क्लासिक क्रॉन की कीमत में क्रमश: 1635 और 1470 रुपए बढ़ी है।    Model Pre GST price Post GST Price Difference In Price Bullet 350 127925 126264 -1661 Bullet Electra 143881 141670 -2211 Classic 350 152897 150882 -2015 Thunderbird 350 164596 162431 -2165 Classic 500 194066 195556 1490 Classic Desert Storm 197173 198808 1635 Classic Chrome 205902 207379 1477 Thunderbird 500 207719 209078 1359 Bullet 500 183513 184682 1169 Continental GT 231336 231637 301 Himalayan 181437 184154 2717

TATA ने अपनी गाड़ियों में की 2.17 लाख तक की कमी

टाटा मोटर्स - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने भी अपनी गाड़ियों के दामों में 2.17 लाख रुपये तक की कमी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी के प्रेसीडेंट मयंक पारीक ने कहा कि हमने अपनी कई गाड़ियों की कीमतों में 12 फीसदी तक की कमी कर दी है। इस हिसाब से गाड़ियों की कीमतों में 3300 रुपये से लेकर के 217000 रुपये की कमी की गई हैं। 

टाटा मोटर्स भारत में 1.7 लाख रुपए से 18 लाख रुपए तक के वाहन भारत में बेचती है। इसमें टाटा नैनो से लेकर हेक्‍सा तक शामिल है। टाटा के पास नैनो, इंडिका, इंडिगो सीएस, जेस्‍ट, टियागो, टिगोर, सूमो, सफारी, हेक्‍सा जैसी गाड़ियों के मॉडल शामिल हैं। जहां नैनो की शुरूआत 1.7 लाख रुपए से होती है तो वहीं हेक्‍सा का टॉप मॉडल 17.8 लाख रुपये की कीमत का है।
विज्ञापन

महिंद्रा ने घटाए यूटिलिटी वाहनों के दाम

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी एसयूवी की कीमतें घटा दी हैं। कंपनी ने ग्राहकों को गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स यानि जीएसटी का फायदा देते हुए एसयूवी के दाम में करीब 7 फीसदी तक की कटौती की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने छोटी कारों के दाम में औसतन 1.4 फीसदी की कटौती की है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने छोटे कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1.1 फीसदी की कटौती की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाइब्रिड गाड़ियों के दाम में हल्की बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें