फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द बोनस मार्केट अपडेट: दिवाली के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 100 से अधिक अंक गिरा, जानें निफ्टी का हाल

Mon, 09 Nov 2026 09:30 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। सोमवार को शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 159 अंक गिरकर 80,839.65 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 47 अंक के आसपास गिरकर 24,938.60 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


रुपया सोमवार को मजूबत नजर आया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 93.75 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी स्तर के मुकाबले रुपये में तेजी दर्ज की गई।

मुहूर्त ट्रेडिंग पर भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ
इससे पहले मुहूर्त ट्रेडिंग पर भारतीय शेयर बाजार करीब सपाट बंद हुआ था। दिन के अंत में सेंसेक्स 28.02 अंक या 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,999.40 और निफ्टी 43.95 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,986.40 पर था।
विज्ञापन


लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 81.50 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,688.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 191.35 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,166.40 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसई गेनर्स थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें