शेयर बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। निफ्टी आज पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नई ऊचाईं पर पहुंच गया। सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा का उछाल आया और यह 32,447.00 अंक पहुंचा तथा निफ्टी 10,172.35 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पढें: जेपी ग्रुप की सुप्रीम कोर्ट में गुहार, हम बेचना चाहते हैं यमुना एक्सप्रेसवे
वहीं बैंकिग, मेटल, आईटी, कंज्यूमर, ड्यूरेबल्स और रियल्टी के शेयरों में खरीदारी से बाजार में उछाल देखने को मिल रहा है। जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार तेजी दिखाई दे रही है। वहीं हालांकि एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स के शेयरों में दबाव में नजर आ रहे हैं।