Zepto Becomes Unicorn: अदित पालिचा और कैवल्य वोहरा की ओर से स्थापित मुंबई स्थित कंपनी ने सीरीज ई राउंड में 200 करोड़ डॉलर जुटा लिया है। यह आमतौर पर एक स्टार्टअप की ओर से प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की योजना बनाने से पहले की प्रक्रिया होती है। जेप्टो ने यह फंडिंग 1.4 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर हासिल की है।
क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो ने 200 करोड़ डॉलर (करीब 1,650 करोड़ रुपये) जुटाने के बाद यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है। अदित पालिचा और कैवल्य वोहरा की ओर से स्थापित मुंबई स्थित कंपनी ने सीरीज ई राउंड में यह धन जुटाया है।
विज्ञापन
यह आमतौर पर एक स्टार्टअप की ओर से प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की योजना बनाने से पहले की प्रक्रिया होती है। जेप्टो ने यह फंडिंग 1.4 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर हासिल की है। बता दें कि मई 2022 के अपने मूल्यांकन 900 मिलियन डॉलर से जेप्टो ने बड़ी छलांग लगाई है।
जेप्टो की ओर से 200 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल करने के साथ ही बीते 11 महीने से जारी यूनिकॉर्न स्टार्टअप का सूखा भी खत्म हो गया है।
सीरिज ई राउंड का नेतृत्व अमेरिका की असेट मैनेजमेंट कंपनी स्टेपस्टोन ग्रुप ने किया। फंडिंग के इस राउंड में गुड वाटर कैपिटल और कुछ वर्तमान निवेशक भी शामिल हुए।