फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा फंडिंग में एलन मस्क की स्पेसएक्स ने जुटाए 85 करोड़ डॉलर

Wed, 17 Feb 2021 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk
विज्ञापन

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 85 करोड़ डॉलर का एक इक्विटी फंडिंग दौर पूरा कर लिया। जिसके बाद कंपनी की कीमत पिछले सप्ताह 7400 करोड़ डॉलर हो गई है। स्पेसएक्स ने 419.99 डॉलर प्रति शेयर की दर से राशि बढ़ाई और ताजा स्थितियां बताती हैं पिछले इजाफे के बाद कंपनी की कीमत में 60 फीसदी की बढ़त हुई है, जो 4600 करोड़ डॉलर थी। हालांकि, स्पसएक्स की ओर से अभी इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

विज्ञापन


बता दें कि स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के एक प्रोटोटाइप एसएन9 में इस महीने की शुरुआत में लैंडिंग करने के दौरान विस्फोट हो गया था। स्टारशिप एसएन9 प्रोटोटाइप, मनुष्यों और 100 टन कार्गो को चंद्रमा और मंगल पर भविष्य के मिशनों के लिए ले जाने के लिए कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे भारी-भरकम रॉकेट का एक परीक्षण मॉडल था।

इससे पहले फरवरी में मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला ने खुलासा किया था कि उसने 150 करोड़ डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। कंपनी ने यह एलान भी किया था कि जल्द ही वह क्रिप्टोकरंसी को अपनी कारों के भुगतान के रूप में स्वीकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें