प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 106.13 अंक गिरकर 76,426.83 पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 23.9 अंक गिरकर 23,139.20 पर था। हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांकों ने इस गिरावट की भरपाई की और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे।
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 106.13 अंक गिरकर 76,426.83 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23.9 अंक गिरकर 23,139.20 अंक पर आ गया। हलांकि, जैसे-जैसे वक्त बीता शेयर बाजार ने वापसी की और हरे निशान पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 86.59 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,586.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन
ऐसी रही बाजार की चाल
प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 106.13 अंक गिरकर 76,426.83 पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 23.9 अंक गिरकर 23,139.20 पर था। हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांकों ने इस गिरावट की भरपाई की और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 104.79 अंक बढ़कर 76,655.65 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 64.30 अंक बढ़कर 23,227.40 पर था।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
कारोबार के वक्त बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स में करीब आठ फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा आईटीसी होटल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन भी लाल निशान में थे। बजाज फाइनेंस 4.52 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था। बजाज फिनसर्व में तीन फीसदी से अधिक की तेजी आई। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और भारती एयरटेल भी लाभ में रहे। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.35 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.88 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे गिरकर 86.59 डॉलर पर आया
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के बाद शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 86.59 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर खुला और फिर कमजोर रुख के साथ 86.59 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 86.55 पर बंद हुआ था।